SAKSHAM Inderprastha Poorvi Vibhag
Sahadra | Gandhi Nagar | Inderprasth | Mayur Vihar
Tuesday, November 23, 2021
SAKSHAM Inderprastha Mahila Vibhag Program at Mayur Vihar Delhi 19/9/2021
19/9/2021 को पूर्वी विभाग महिला प्रमुख अनुराधा जी के निवास स्थान मयूर विहार में महिला संगोष्ठी रहीं जिसमें दिल्ली प्रान्त महिला प्रमुख श्रीमती रीटा जी द्वारा “जागरूक माँ विकलांगता मुक्त शिशु” विषय रखा गया व दिल्ली प्रान्त महिला सह-प्रमुख श्रीमती रेखा जी ने सक्षम विषय रखा। कुछ नई बहनों ने संगठन से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।
🇮🇳सक्षम भारत समर्थ भारत 🇮🇳
Sunday, November 7, 2021
SAKSHAM Inderprastha Ration Distribution for Divyangjan at (Poorvi Vibhag) Delhi
सक्षम पूर्वी विभाग द्वारा करोना काल में किए गए कार्य
इंद्रप्रस्थ जिले में दो दृष्टिबाधित परिवारों को सूखा राशन दिया गया और 1 दृष्टिबाधित हॉस्टल में बिजली का बिल भरने के लिए राशि दी गई।
शाहदरा जिले में 3 दृष्टिबाधित छात्रावास मे तथा 2 परिवारों को सूखा राशन वितरित किया गया।
नोएडा में तीन छात्राओं को सूखा राशन वितरण किया गया जो दृष्टिबाधित है।
मयूर विहार जिले में 4 दृष्टिबाधित परिवारों को राशन वितरण किया गया।
Deepawali Celebration Idraprastha Pranth, Delhi (2nd Nov 2021)
दिनांक 2-11-2021 को दीपावली के शुभ अवसर पर सक्षम पूर्वी विभाग (इंद्रप्रस्थ प्रान्त) द्वारा भगिनी निवेदिता छात्रावास, बुराड़ी में सभी बहनों को उपहार स्वरूप नए वस्त्र भेंट किए गए और छात्रावास में सभी को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान भी वितरित किया गया।
दिनांक 3-11-2021 को दीपावली के शुभ अवसर पर सक्षम पूर्वी विभाग (इंद्रप्रस्थ प्रान्त) द्वारा दीपावली का त्यौहार
नेशनल ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन होस्टल, आई. पी. एक्सटेंशन, दिल्ली में दिव्यांग बंधुओ के साथ मनाया गया।
इसमें सभी दृष्टिबाधित बन्धुओं को ब्रेल लिपि की श्रीमद भगवत गीता भेंट स्वरूप दी गयी। साथ ही दीपावली के लिए दिए, मोमबत्ती, मिठाई व फ्रूट जूस का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्वी विभाग से सचिव श्रीमती वंदना जी, सह सचिव श्री किशोर जी, गाँधी नगर से जिला अध्यक्ष श्री राजीव जी, कार्यकर्ता श्री मोहित जी व इंद्रप्रस्थ जिला अध्यक्ष श्री दीपक जी की उपस्थिति रही।
दिनांक 03/11/21को दीपावली के शुभ अवसर पर सक्षम पूर्वी विभाग (इंद्रप्रस्थ प्रांत) द्वारा
दीपावली का त्यौहार भारतीय नेत्रहीन विद्यालय में दिव्यांगो के साथ मनाया गया । इसमें भजन का कार्यक्रम हुआ उसके पश्चात सभी दिव्यांग बंधुओं को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
Subscribe to:
Posts (Atom)